विविध

*चिचोली के पास दो हाइवा के आपस में टकराने से चालक केबिन में फंसा, काटकर निकाला*

नांदघाट :- थाना क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर बिलासपुर नेशनल हाइवे स्थित चिचोली गांव के पास गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे ब्रेक डाउन होकर खड़े एक हाइवा वाहन से दूसरी हाइवा की टक्कर हो गई। इस हादसे में दूसरे हाइवा का चालक केबिन में फंस गया, जिसे पुलिस व ग्रामीणों की मदद से 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गैस कटर से केबिन को काटकर बाहर निकाला गया।

 

जानकारी अनुसार हादसा चिचोली गांव के पास की है, जहां रायपुर की ओर से बिलासपुर जा रही रेत से भरी हाइवा वाहन क्रमांक सीजी 10 बीजी 5916 नेशनल हाइवे में खड़ी थी। तभी पीछे से आ रही दूसरे हाइवा वाहन क्रमांक सीजी 07 सीजी 4044 नेशनल हाइवे में पहले से

 

खड़ी हाइवा में जा टकराई। इस जबरदस्त भिड़ंत में पीछे से आ रही हाइवा के ड्राइवर भिलाई निवासी विक्रम सिंह पिता बलवीर सिंह केबिन में फंस गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची नांदघाट पुलिस व ग्रामीणों ने 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गैस कटर से केबिन को काटकर ड्राइवर को सकुशल बाहर निकाला गया। इस हादसे में घायल विक्रम सिंह को पैर में चोट आई है. जिसे एंबुलेंस की सहायता से नारायणपुर स्थित निजी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल ड्राइवर को एम्स रायपुर ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं नेशनल हाइवे में गलत तरीके से वाहन खड़ा करने वाले चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button