कबीरधाम विशेष

स्वामी करपात्री जी हायर सेकेण्डरी स्कूल में किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

आई फ्लू, आंखों की बीमारी से बचाव के लिए विद्यार्थियों को सलाह

स्वामी करपात्री जी हायर सेकेण्डरी स्कूल में किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

कवर्धा, 04 अगस्त 2023। कलेक्टर एवं अध्यक्ष रेडक्रास सोसायटी श्री जनमेजय महोबे के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में आई फ्लू , आंखों की बीमारी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने जागरूकता कार्यक्रम स्वामी करपात्री जी हायर सेकेण्डरी स्कूल में रखा गया। जागरूकता कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के डॉ. क्षमा चोपड़ा नेत्र रोग विशेषज्ञ, श्री मनीष जॉय नेत्र सहायक अधिकारी, श्री बालाराम साहू जिला समन्वयक रेडक्रास सोसायटी के द्वारा लगभग 1230 उपस्थित छात्रों को कंजक्टिवायटिस के लक्षण, कारण और बचाव की जानकारी दी।
नेत्र विशेषज्ञ डॉ क्षमा चोपड़ा ने आई फ्लू को फैलने से रोकने के उपाय बताएं। उन्होंने बताया कि आई फ्लू से पीडित व्यक्ति काला चश्मा पहनकर रखें, टीबी या मोबाइल देखने से बचे, आंखो को बार बार छुने से बचे, आंखों को सॉफ करने के लिए गंदे कपडे का इस्तेमाल न करें, आंखों को छुने के बाद हाथों को साबुन से धायें या सेनिटाइज करें, सोने वाले तकिया का उपयोग संक्रमित व्यक्ति का न करें, अपना चश्मा, रूमाल गमछा का उपयोग दूसरों को न करने दें। घर में एक व्यक्ति को होने पर अन्य व्यक्तियों के लिए सावधानी बरतें। गरम गुनगुना पानी से आंखों की कम से कम दो बार सेकाई करें, आंखों को बिल्कुल न रगडें।  स्कूली बच्चे जहां पर संक्रमित हुए है, उन्हें ठीक होने तक स्कूल न भेजे ताकि संक्रमण अन्य छात्रों तक न फैले। कार्यालयीन कर्मचारी यदि संक्रमित हुए है तो उन्हे भी नेत्र चिकित्सक से संपर्क कर सलाह लें। इन सावधानियों को अपना कर इस बिमारी के संक्रमण से बचा जा सकता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य श्री डी एस जोशी एवं स्टॉफ का विशेष सहयोग रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के व्याख्याता दिलीप सिंह, जे.के.सिंह, बसंत कुमार, संजय कुमार, के.एल.गुप्ता, अवधराम, जलेश कुमार, सरिता वर्मा, हरी प्रसाद शुक्ला, ओंकार प्रसाद, सविता आहूजा, परमजीत कौर, दिलीप पांडे, बिसौहाराम, लखन राम, सरिता चंद्रवंशी, आशा तिवारी, अंजली तिवारी, पार्वती शर्मा, अर्चना सोनी, लक्ष्मी चंद्रवंशी, रामशरण जायसवाल, आशिष बाटवे, वजन राम साहू, इंद्रजीत मरकाम, रोहित जायसवाल, विवेक श्रीवास्तव, अंगनाथ, पुनम सोनी, प्रीति गुप्ता, विजय कुमार, युवराज सिंह, चंद्रकुमार चंद्राकर, दिनेश कुमार साहू, नंदकुमार भारती, प्रकाशचंद्र सुल्तान, पदमासिंह, चेष्टा पांडे, प्रवीण गजपल्ला, रवि चंद्रवंशी सहित हजारों की संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button