छत्तीसगढ़

पति ने पत्नी का गला दबाकर हत्या

बिलासपुर

तखतपुर टेकचंद कारड़ा

शराब पीने से मना करने पर पति ने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना की थी जिसमें पुलिस ने जांच में हत्या करना पाया
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम साल्हेकापा कांति निषाद पति विरेन्द्र निषाद उम्र 20 वर्ष साकिन साल्हेकापा की मृत्यु दिनांक 25 जून को रात्रि 10.30 बजे हुयी थी तथा सूचक विरेन्द्र निषाद की रिपोर्ट पर दिनांक 26 जून को प्र.आर. 587 बाबूराम पोर्ते के द्वारा मर्ग इंटीमेशन कायम किया गया है तथा मर्ग की पंचनामा कार्यवाही स.उ.नि. एस.आर. राजपूत द्वारा किया गया है मृतिका कांति निषाद की पी.एम. कराया गया है तथा मृतिका के भाई परस निषाद, पुरूषोत्तम निषाद, भाभी कुशुम निषाद का कथन लिया गया है जिसमें मृतिका कांति निषाद ने अपने पति विरेन्द्र निषाद को शराब पीने के लिये मना करती थी जिससे विरेन्द्र अपने पत्नि के प्रति नाराज रहता था इसी कारण विरेन्द्र कांति की गला घोंट कर हत्या कर दिया है और मृतिका के गला के निशान को छुपा दिया था जिसे कफन दफन हेतु मुक्ती धाम ले गये तब पुन: देखने पर कांति के गला में काला काला निशान पडा हुआ था तब पुछने पर विरेन्द्र ने बताया कि मुझे शराब पीने से मना करती थी इसलिये रात में आपस में झगडा हुआ और मैं उसे गला घोंट कर मार दिया हूं मृतिका कांति निषाद की डाक्टर जी.आर. बरेठ द्वारा शार्ट पी.एम. रिपोर्ट दिया गया है जिसमें मृतिका कांति निषाद उम्र 20 वर्ष निवासी साल्हेकापा का पी.एम. 27 जून को किया गया है था जिसमें मृतिका के शव पर चोंट एवं निशान एवं फंदे का निशान के अनुरूप का मौत कारण अहात एवं गले घोंटने से होना पाया अपराध धारा 302 भा.द.वि. का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button