*■धमधा में आधार कार्ड अपडेट कराने कार्यालयों में रोजाना सैकड़ों लोगों का जमावड़ा, ग्रामीण क्षेत्र के लोग ज्यादा हो रहे हलाकान■*

*दुर्ग/धमधा:-* छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आधार कार्ड अपडेट के कुछ नियमों को लेकर आम जनता में काफी परेशानी देखी जा रही है । बायोमेट्रिक अपडेट कराने लोग अपने बच्चों सहित दूरदराज ग्रामों से नगर पंचायत धमधा, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय, पोस्ट ऑफिस के चक्कर ग्रामीण लगा रहे हैं । नगर पंचायत कार्यालय परिसर में स्थित लोक सेवा केंद्र में देखा जा रहा है कि लोग यहां 1 दिन पहले रात से ही लाइन लगाना शुरू कर देते हैं , आधार कार्ड ऑपरेटर के बताए अनुसार 1 दिन में 50 आधार कार्ड अपडेशन ही किया जाता है लेकिन रोजाना सैकड़ों की भीड़ उमड़ रही हैं जिससे नगर पंचायत के आसपास सड़क में भी बाइक स्कूटर सायकल से अवरुद्ध होने लगा है जिससे स्थानीय निवासियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।लोग दिन भर भूखे प्यासे कड़ी धूप से लेकर रात तक आधार सेंटर के इर्द-गिर्द कंबल बिछाकर अपने बच्चों के साथ विश्राम करते नजर आ रहे हैं। शासन को चाहिए कि इनके लिए कोई उत्तम सुविधा दी जावे जिससे कि लोगों को उनके आधार अपडेशन की सुविधा दी जा सके। जनहित की समस्या को लेकर शासन-प्रशासन कोई अहम कदम जब तक नहीं उठाती आमजनों को ऐसे ही परेशानी का सामना करना पड़ेगा ,
लोगों का कहना है कि शासन हमारी सुविधा के लिए हमारे निज ग्राम में शिविर के माध्यम से सुविधा प्रदान करा दे तो हमें इतनी तकलीफ नहीं होगी।
दरअसल जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खाद्य विभाग से राशन वितरण के समय मृत विवाहित अन्य सदस्यों की छटनी के लिए परिवार के सभी सदस्यों का बायोमेट्रिक अपडेशन किया जा रहा है जिसके लिए 5 साल से अधिक वर्ष के बच्चों का आधार अपडेशन आधार सेंटर से किया जा रहा है जिसके कारण उनको अपना राशन लेने में असुविधा हो रही है।




