कबीरधाम विशेष

दृष्टिबाधित एवं श्रवण बाधित छात्रों के शैक्षणिक पुर्नसन के तहत कक्षा पहली से लेकर पांचवी तक की कक्षाओं में प्रवेश प्रारंभ

दृष्टिबाधित एवं श्रवण बाधित छात्रों के शैक्षणिक पुर्नसन के तहत कक्षा पहली से लेकर पांचवी तक की कक्षाओं में प्रवेश प्रारंभ

कवर्धा, 05 अप्रैल 2023। छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग द्वारा शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यालय ग्राम सिंघनपुरी में संचालित है। दृष्टिबाधित एवं श्रवण बाधित छात्रों के शैक्षणिक पुर्नसन के तहत कक्षा पहली से लेकर पांचवी तक की कक्षाओं में 01 अप्रैल से प्रवेश प्रारंभ कर दिया गया है।
शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यालय ग्राम सिंघनपुरी के अधीक्षक ने बताया कि यह एक आवासीय विद्यालय है जहां छात्रों को निशुल्क भोजन, वस्त्र, बिस्तर, गणवेश एवं मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराया जाता है। विद्यालय में विशेष रूप से प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा दृष्टिबाधित छात्रों को ब्रेललिपी के माध्यम से तथा श्रवण बाधित छात्रों को श्रवण प्रशिक्षण, वाणी प्रशिक्षण प्रदान कर विधि संपूर्ण संप्रेषण इत्यादि विधि एवं प्रविधियों से शिक्षण-प्रशिक्षण उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बताया कि कबीरधाम जिले के साथ-साथ बेमेतरा, राजनांदगांव, खैरागढ़, गंडई, छुईखदान के भी छात्र-पालक प्रवेश के संबंध में संस्था के शिक्षक श्रीमती लक्ष्मी चंद्रा मोबाईल नंबर 8817264632 एवं श्रीमती जागेश्वरी चंद्रा मोबाईल नंबर 7974706771 से संपर्क कर सकते हैं।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button