*विधायक ने किया जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना*


प्रचार प्रसार रथ के माध्यम से जिले के छुटे हुए सभी राशनकार्डधारी पात्र हितग्राहियों से अपील करते हुए अपने एवं अपने परिवार के सभी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की गई हैं। आयुष्मान-भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत् एसईसीसी सूची में शामिल परिवार, अन्त्योदय एवं प्राथमिकता राशन कार्ड धारी परिवारों को रू. 5 लाख/परिवार एवं शेष अन्य राशनकार्ड धारी परिवारों को रू. 50 हजार/परिवार प्रति वर्ष मिलेगा। ई-कार्ड (आयुष्मान कार्ड) निःशुल्क बनवाकर योजना का लाभ शासकीय एवं समस्त पंजीकृत निजी चिकित्सालय में ले सकते हैं। अन्य अतिरिक्त गंभीर बीमारी हेतु मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत 20 लाख रुपये तक स्वास्थ्य सहायता प्रदान किया जा रहा हैं।
आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूर्ण रुप से निःशुल्क है, इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु टोल फ्री नम्बर 104 या निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र या कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बेमेतरा में प्राप्त किया जा सकता हैं।




