कबीरधाम विशेष

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेगांव जंगल के अधीक्षक हटाए गए, प्रचार्य को शोकाज नोटिस जारी  

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने सोशल मीडिया में (छात्रावास में बच्चों के मारपीट की घटना की) वायरल वीडियो को तत्काल संज्ञान में लिया

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेगांव जंगल के अधीक्षक हटाए गए, प्रचार्य को शोकाज नोटिस जारी

कवर्धा, 15 मार्च 2023। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर सोशल मीडिया में वायरल वीडियो की सत्यता एवं घटना की जांच करने बोड़ला विकासखण्ड के ग्राम तरेगांव जंगल में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय परिसर के लिए रात्रि 9 बजे संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी आदिमजाति सहायक आयुक्त श्रीमती मोनिका कौड़ों, कवर्धा एसडीएम श्री पीसी कोरी, बोड़ला एसडीएम श्री संदीप ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर सुश्री आकांशा नायक, बोड़ला तहसीलदार तरेगांव जंगल पहुंचे। अधिकारियों की टीम ने जांच के बाद देर रात्रि 12 से 01 बजे कार्यवाही की।
कलेक्टर श्री महोबे के निर्देश पर अधिकारियों की टीम ने वाइरल वीडियो के आधार पर तरेगांव में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के अधीक्षक और प्रचार्य से घटना की  पूरी जानकारी ली। जांच के प्रथम दृष्टया में पाया गया कि वाइरल वीडियो में छात्रावासी बच्चों की मारपीट की घटना 11 मार्च 2023 की है। जांच के बाद तरेगांव जंगल एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के अधीक्षक श्री मालिकराम मरकाम को तत्काल संस्थान से हटाए गए। उनके स्थान पर प्री मैट्रीक आदिवासी बालक छात्रावास के अधीक्षक श्री प्रहलाद पात्रे को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। वही एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के प्रचार्य श्री प्रमोद प्रकाश को शोकाज नोटिस जारी किया गया है।
संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी आदिमजाति सहायक आयुक्त श्रीमती मोनिका कौडों ने बताया कि प्रमोद प्रकाश प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेगाव जंगल को शोकाज नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है की 11 मार्च 2023 को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेगाव जंगल के छात्रावास परिसर में बच्चों द्वारा आपस में मारपीट कर सोशल मिडिया में वायरल किया गया। उपरोक्त घटना की जानकारी के बाद भी उच्च कार्यालय को घटना की जानकारी नहीं दी गई। यह सौपे गए पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता को दर्शाता है। यह छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के प्रावधानों के विपरीत है। उपरोक्त सम्बन्ध में अपना स्पष्टीकरण तत्काल समक्ष में उपस्थित होकर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें जवाब प्राप्त नहीं होने पर आपको कुछ नहीं कहना मानते हुए आपके विरूद्ध सिविल सेवा आचरण (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील ) नियम 1966 के प्रावधानों के अनुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे।
इसी प्रकार अधीक्षक श्री मालिकराम मरकाम को तत्काल प्रभाव से संस्थान से हटा दिया गया है। आदिम जाति तथा अनुसूचितजाति विकास विभाग कबीरधाम द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेगांव जंगल विकासखंड बोड़ला जिला कबीरधाम में 11 मार्च 2023 को छात्रावास परिसर में बच्चों के बीच मारपीट की घटना घटित हुई है। संस्था के प्रभारी अधीक्षक श्री मालिकराम मरकाम द्वारा संस्था के देख-रेख में आभाव होने एवं छात्रावासी बच्चों पर नियंत्रण नहीं होने के कारण आगामी आदेश पर्यन्त अस्थाई रूप से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेगांव जंगल का अधीक्षकीय प्रभार श्री प्रहलाद पात्रे प्रभारी अधीक्षक प्री मै आदिवासी बालक छात्रावास तरेगांव जंगल को अतिरिक्त प्रभार सौपा जाता है।

एकलव्य आर्दश आवासीय विद्यालय में रखी जा रही विशेष निगरानी

कलेक्टर श्री महोबे ने सोशल मीडिया में वायरल विडियों संज्ञान में आने के बाद निगरानी के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए है। एकलव्य आर्दश आवासीय विद्यालय तरेगांव जंगल छात्रावास के सभी बच्चों तथा उनके पालकों को बुलाकर समझाईश दी गई है। वर्तमान में विद्यालयीन वार्षिक परीक्षा जारी है। परीक्षा को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालय में विशेष मॉनिटरिंग की जा रही है।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button