कबीरधाम विशेष

सेन्हाभाठा में आयोजित जिला स्तरीय पशु मेला सह पशु प्रदर्शनी में शामिल हुए पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर

सेन्हाभाठा में आयोजित जिला स्तरीय पशु मेला सह पशु प्रदर्शनी में शामिल हुए पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर

कवर्धा, 07 मार्च 2023। विकासखंड पंडरिया अंतर्गत ग्राम सेन्हाभाठा के महामाया मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय पशु मेला सह पशु प्रदर्शनी कार्यक्रम में पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। पशुधन विकास विभाग के तत्वाधान में 05 व 6 मार्च को सेन्हाभाठा में दो दिवस तक जिला स्तरीय पशु मेला सह पशु प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन विधायक पंडरिया विधानसभा क्षेत्र श्रीमती ममता चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य तथा मंडी अध्यक्ष श्री डोमन सिंह मरकाम की अध्यक्षता में हुआ।
उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. एस. के. मिश्रा ने बताया कि 5 मार्च 2023 को ग्रामीण जनों, पशुपालकों व पशु चिकित्सको के साथ पशु मेला में आए उन्नत नस्ल के पशु जैसे जर्सी, एच. एफ., साहीवाल, गिर के गाय, मुर्रा नस्ल के भैंस, जमुनापारी बरबरी सिरोही ब्लैक बंगाल नस्ल के बकरा-बकरी, कड़कनाथ वनराजा ग्रामप्रिया सोनाली नस्ल के मुर्गादृमुर्गी का अवलोकन किया, एवं उत्कृष्ट पशुओं के पशु पालकों को पुरस्कृत कर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इस दौरान अतिथियों के द्वारा सेन्हाभाठा के डेयरी संचालक श्री परमेश्वर यादव के डेयरी का भ्रमण किया गया एवं उन्नत पशुपालन कार्य को प्रोत्साहित किया गया। मंचस्थ अतिथियों द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए पशु पालन से होने वाले लाभ की जानकारी दी। मेला सह प्रदर्शनी मे मे 18 नग गाय, 5 नग भैस, 10 बैल जोड़ी, 50 से अधिक कृत्रिम गर्भाधान से उत्पन्न बछड़े-बछिया, 72 नग बकरा-बकरी एवं 110 नग मुर्गा, मुर्गी को पशुपालकों के द्वारा प्रदर्शन के लिए लाया गया था। कार्यक्रम मे जनपद सदस्य श्री पारस बगानी, श्री गुरुदत्त शर्मा, राजीव युवा मितान क्लब से श्री पालेश्वर चंद्राकर, सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष श्री कन्हैया यादव, श्री शिवकुमार तिवारी, श्री भागवत चंद्राकर, श्री लक्ष्मण यादव, श्री हरेंद्र चंद्राकर, श्री सुमीतपाल खनूजा, श्री रामखिलावन साहू, श्री रामायण वैष्णव, सरपंच श्री चंद्रदीप वैष्णव, श्री जगन्नाथ वैष्णव, श्री जितेंद्र पात्रे, श्री गणेश निर्मलकर, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. एस. के. मिश्रा, डॉ पी. एन शुक्ला, विकासखंड अधिकारी डॉ मुकेश लांझीकर, डॉ अभिषेक कुमार, डॉ प्रशांत सागर शर्मा, डॉ दीक्षा पाल, डॉ निकिता साहू, डॉ आशीष देवांगन, डॉ रोशनी हिरवानी,  डॉ कमलेश चौधरी, डॉ. लुकेश टंडन, फील्ड आफिसर बी. एल. कौशिक, श्रीमती पल्लवी तिवारी, श्री बी.पी.बघेल, श्री एल डी मानिकपुरी, विभाग के चतुर्थ वर्ग कर्मचारी, जिले के गौ सेवक, कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्त्ता मैत्री एवं पशु सखी, सहित बड़ी संख्या मे पशुपालक एवं ग्रामवासी तथा क्षेत्रवासी उपस्थित रहे.

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button