*सहसपुर के युवा टिंकू राजपूत कांग्रेस में हुए शामिल, ग्रामीण पंचायत एवं कृषिमंत्री रविन्द्र चौबे के समक्ष विकास कार्य से प्रभावित होकर थामा कांग्रेस का दामन*

*देवकर-:–* स्थानीय देवकर कांग्रेस सेक्टर के सहसपुर निवासी एवं युवा कार्यकर्ता टिंकू राजपूत कांग्रेस पार्टी में अपना विश्वास जताते हुए कृषि व पंचायत मंत्री रविन्द्र चौबे के समक्ष कांग्रेस का दामन थामा। जिसमे ब्लाक कांग्रेस कमेटी सचिव जितेन्द्र श्रीवास एवं सेवा सहकारी समिति सहसपुर अध्यक्ष- लखन लाल साहू, मुरली सिन्हा, देवकर सहकारी समिट अध्यक्ष- गुड्डू देवांगन, रघुवीर सिंह, महेंद्र ठाकुर, संतोष सिन्हा, चन्द्र भान साहू, नर्मदा साहू, राकेश कुमार, नरेंश साहू, लवकुश पाल एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मौजूदगी में पंचायत व कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के जनहितैषी विकास कार्य एवं सभी कार्यकर्ताओं को बिना भेदभाव अपनत्व को देखकर एवं स्थानीय ग्राम में ब्लॉक सचिव- जितेन्द्र श्रीवास की पार्टी के प्रति लगातार सक्रियता व समपर्ण को देखकर कांग्रेस में प्रवेश किया। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष- संतोष वर्मा, जनपद पंचायत साजा के अध्यक्ष- दिनेश वर्मा, नगर पंचायत धमधा के अध्यक्ष प्रतिनिधि-राजीव गुप्ता एवं अन्य कांग्रेस पदाधिकारी राजधनी रायपुर स्थित मंत्री जी के सरकारी आवास पर मौजूदगी रही।




