विविध

*साजा एसडीएम राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2023 राज्यस्तरीय समारोह में होंगे सम्मानित*

बेमेतरा/साजा:- विधान सभा साजा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धनराज मरकाम राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2023 के राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित होंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले छत्तीसगढ़ रायपुर व कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला बेमेतरा के संदर्भ में इस कार्यालय का पात्र क्रमांक 05/स्वीप/स्टेट अवार्ड/ 2023/4615 दिनांक 22 दिसंबर 2022 के अंतर्गत संदर्भित पत्र के तारतम्य में राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2023 के राज्य स्तरीय समारोह में दिये जाने वाले पुरस्कार अंतर्गत ईआरओ(ERO) पुरस्कार हेतु प्रत्येक संभाग से नियमानुसार अधिकारियों का नाम चयन किया गया है।जिसमे दुर्ग संभाग जिला बेमेतरा के विधानसभा क्षेत्र 68-साजा के एसडीएम धनराज मरकाम का नाम चयन हुआ है। अतः उपरोक्तानुसार अधिकारियों को इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ के सभागार में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2023 के राज्य स्तरीय समारोह में दिनांक 25 जनवरी 2023 को सम्मानित किया जाएगा। वही पुरस्कार ग्रहण करने हेतु उक्त अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर निर्धारित समय दोपहर 12 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने विषयक निर्देशित करेंगे। समस्त संभागायुक्त, छत्तीसगढ़ को सूचनार्थ प्रेषित है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button