छत्तीसगढ़

जिले के प्रभारी कलेक्टर ने गढ़बेंगाल और धौड़ाई धान खरीदी केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

जिले के प्रभारी कलेक्टर ने गढ़बेंगाल और धौड़ाई धान खरीदी केन्द्र का किया औचक निरीक्षण
नारायणपुर, 14 दिसम्बर 2022- जिले के प्रभारी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री देवेश कुमार ध्रुव ने आज अपने सघन दौरे के तहत् नारायणपुर जिले के गढ़बेंगाल और धौड़ाई धान उपार्जन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान विक्रय करने आये किसानों से चर्चा कर उपार्जन केंद्र में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली और धान खरीदी केन्द्र में पंजीकृत किसानों के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि लघुसीमांत किसानों से धान की खरीदी प्राथमिकता से करेें और इस कार्य को 15 जनवरी तक पूरा करे लेवें। इसके साथ ही वर्तमान मौसम को ध्यान में रखते हुए केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में कैप कव्हर की व्यवस्था करें, ताकि अचानक होने वाली बारिश से धान को बचाया जा सके। इसके साथ ही धान खरीदी केन्द्र के पास पानी जमा न हो इस हेतु ड्रेनेज व पानी निकासी की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर लेवें। इस दौरान जिला खाद्य अधिकारी श्री हुलेश डडसेना, नोडल अधिकारी धान खरीदी श्री प्रतीक अवस्थी उपस्थित थे।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button