छत्तीसगढ़

गुमियाबेड़ा में हुआ विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 

गुमियाबेड़ा में हुआ विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
125 मरीजों का किया गया उपचार
नारायणपुर, 13 अपै्रल 2023 – जिले के दूरस्थ ग्रामों में आयोजित किये जा रहे विशेश स्वास्थ्य शिविरों के क्रम में 12 अप्रैल 2023 को कलेक्टर श्री अजित वसंत के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री प्रदीप कुमार बैद्य के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग, महिला बाल विकास विभाग, पंचायत और शिक्षा विभाग के सामंजस्य से विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजन गुमियाबेड़ा में आयोजित किया गया था। शिविर में डॉ.कौशी चंद्राकर और जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बी एन भनपुरिया, खंड चिकित्सा अधिकारी विकास खंड ओरछा डॉ. सुखराम दोरपा, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक प्रदीप देवांगन, दंतचिकित्साक डॉ. कमलकिशोर नेताम, आरएम श्री निलेश नागेश और श्री कमलेश वर्मा, मेडिकल लैब टेक्नीशियन ठेल सिंग ध्रुवा, दीपक नेताम एवम नेत्र सहायक श्री लक्ष्मण कुंभकार, कोहकामेटा सेक्टर के संमस्त ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक उपस्थित थे। इस दौरान शिविर में 125 ग्रामीण जिसमें मलेरिया, उल्टी दस्त, गर्भवती महिलाएं, दांत दर्द, पेट दर्द, घुटना दर्द, शरीर में सूजन, आंखों का जांच, उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, कैंसर, मुख स्वास्थ्य कान संबंधित मरीज शामिल थे। उनका स्क्रीनिंग कर इलाज किया गया। साथ ही शिविर में 6 गंभीर रोगियों को जिला हॉस्पिटल रेफेर किया गया

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button