*नवीन महाविद्यालय भिंभौरी में छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन*

बेरला/भिंभौरी:- नवीन शासकीय महाविद्यालय भिंभौरी में छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पंचायत भिंभौरी के संदीप परगनिहा, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. समीर ठाकर, सहायक प्राध्यापक जीएस भारद्वाज अन्य प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों ने “मेरे सपनों का छत्तीसगढ़” विषय पर निबंध, कविता एवं वाद-विवाद प्रस्तुत किए। जिनके परिणाम इस प्रकार रहे भाषण प्रतियोगिता प्रथम स्थान पर चिंतामणि निषाद बीए अंतिम वर्ष, पोस्टर प्रतियोगिता प्रथम स्थान पर धनेश्वरी साहू बीएससी तृतीय सेमेस्टर, हाना प्रतियोगिता प्रथम स्थान लोकेश्वरी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, निबंध प्रतियोगिता प्रथम स्थान हेमलता निषाद बीए प्रथम सेमेस्टर, रंगोली प्रतियोगिता प्रथम स्थान धनेश्वरी साहू एवं चेतना पाटिल बीएससी तृतीय एवं प्रथम सेमेस्टर, क्विज प्रतियोगिता प्रथम स्थान बीए संकाय के छात्र है। प्राचार्य डॉ. समीर ठाकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि “छत्तीसगढ़ राज्य ने पिछले 25 वर्षों में शिक्षा, संस्कृति और विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने छात्रों को राज्य के गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेते हुए ज्ञान और कौशल के माध्यम से समाज सेवा का संकल्प लेने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि संदीप परगनिहा ने अपने उद्बोधन में कहा कि “युवा पीढ़ी ही छत्तीसगढ़ की असली ताकत है।छत्तीसगढ़ राज्य के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणादायी संदेश दिया। सहायक प्राध्यापक जीएस भारद्वाज ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ का अस्तित्व प्राचीन है और इसकी संस्कृति, परंपरा एवं लोककला देश की धरोहर है। छत्तीसगढ़ तभी बढ़िया बनेगा जब यहाँ की युवा पीढ़ी शिक्षा, परिश्रम और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ेगी तथा अपनी जड़ों से जुड़ी रहेगी। राज्य का वास्तविक विकास तभी संभव है जब हम अपनी पहचान और संस्कृति को सुरक्षित रखते हुए आधुनिकता को अपनाएँ। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने राज्य की गौरवशाली संस्कृति का सम्मान करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य रजत जयंती उत्सव को यादगार बनाया।




