*बेमेतरा :●: परपोड़ी थाना के लूक गाँव मे दिनदहाड़े हुई हत्या,आपसी रंजिश में युवक ने चलाई कुल्हाड़ी, लहूलुहान शव को देखकर ग्रामीण भयभीत*

*बेमेतरा:-* परपोड़ी थाना अंतर्गत ग्राम लूक से पुरानी रंजिश के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। जिसमे लूक के स्कूल समीप गौठान में स्थानीय 32 वर्षीय आरोपी मुन्ना ने दिनदहाड़े 35 वर्षीय धीराज वर्मा की कुल्हाड़ी से दर्दनाक रूप से मर्डर की घटना को अंजाम दे दिया। वही वारदात के बाद आरोपी ने बकायदा थाना जाकर परपोड़ी पुलिस को आत्मसमर्पण किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी व मृतक के बीच पूर्व से रंजिश का मामला चल रहा था, जिसके कारण मृतक को जेल जाना पड़ा था, वही जेल से छूटने के बाद यह वारदात हुई है। ज्ञात हो कि इसी गाँव मे सालभर पूर्व एक अन्य नवविवाहित महिला की हत्या हुई थी, जिसमे फिलहाल सालभर से पुलिस की टीम फरार आरोपी की तलाशी में जुटी हुई है, वही मर्डर की गाँव मे दूसरी घटना ने काफी हलचल मचा दी है।
दरअसल परपोड़ी थाना क्षेत्र के लूक गाँव में शाम के वक्त यह दर्दनाक घटना घटी, जिससे स्थानीय ग्रामीण काफी सहमे हुए है। जानकारी के मुताबिक गाँव मे 32 साल के आरोपी मुन्ना उर्फ अक्षय पिता छनक कोतवाल एवं स्थानीय मृतक धीराज वर्मा पिता भगत वर्मा (उम्र-35 साल) के बीच खूनी विवाद व संघर्ष हुई, जिसमे आरोपी मुन्ना ने कुल्हाड़ी के सहारे मृतक धीराज पर ताबड़तोड़ जानलेवा वार कर बेदर्दी से मौत के घाट उतार दिया। वही मौके पर ही घटना को अंजाम देकर परपोड़ी थाना में जाकर सरेंडर कर दिया। स्थानीय की माने तो मृतक धीराज का आरोपी मुन्ना की पत्नी के साथ अवैध सबंध था, जिसके कारण छह महीने पहले उसे जेल भी हुई थी, वही जेल से छुटकर विगत 1 माह से गाँव मे खुलेआम घूम रहा था। परिणामस्वरूप दिल को दहला देने वाली यह घटना गाँव मे घटी।
बहरहाल मामले में परपोड़ी पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर जांच कार्यवाही शुरू कर दी गयी है एवं शव का पंचनामा बनाकर मर्ग कायम करते हुए बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वही मृतक के अल्पायु में गुजर जाने से परिजन काफी भयभीत है एवं रो रोकर बुरा हाल है। हालांकि मृतक के दो बच्चे थे। वही आरोपी मुन्ना के भी 01 बच्चे होने के साथ वह गाँव के वर्तमान सरपंच का सुभाष कुमार का छोटा भाई बताया जा रहा है।
इस सम्बंध में बेरला के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी विनय कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वारदात की सूचना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। जहाँ पर गाँव में स्थिति सम्भालने एवं शान्ति व्यवस्था कायम करने अफसरों के साथ पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी। वही अब मामले को पंजीबद्ध कर समर्पित आरोपी की गिरफ्तारी कर घटना के सम्बंध में पूछताछ के साथ हर एंगल की जांच की जा रही है।




