कबीरधाम विशेष

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को जांच कर त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने जनचौपाल में ग्रामीणों की सुनी समस्या

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को जांच कर त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश

कवर्धा, 27 जून 2023। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में जिले के नागरिकों से भेंटकर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनी। कलेक्टर ने एक-एककर जन चौपाल कार्यक्रम में पहुंचे आमजनों से उनकी समस्यों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए एवं निराकरण के लिए आधिकारियों को निर्देशित किए। जन चौपाल कार्यक्रम में आज तहसील पंडरिया के ग्राम सनकपाट निवासी डेरहाराम रात्रे ने शिकायत पर जांच नहीं करने आवदेन दिया। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को जांचकर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। ग्राम बम्हनी (बैगाटोला निवासी) दसरू ने सौर सुजला योजनांतर्गत सोलर प्लेट पंप स्थापना के लिए आवदेन दिया। कलेक्टर श्री महोबे ने क्रेडा विभाग के अधिकारी को पात्रता अनुसार लाभान्वित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आवेदनों पर संबंधित अधिकारी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुलाकात कर राजस्व प्रकरणों के निराकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पट्टा, नक्शा-खसरा, बंटवारा, नामांतरण, फौती आदि से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया तथा त्वरित निराकरण की मांग की।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button