*धनंजय निषाद बने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी बेरला ब्लॉक युवा अध्यक्ष तो वहीं नंदू निषाद बने बेमेतरा जिला मिडीया प्रभारी*

बेरला:- छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी बेमेतरा जिला इकाई की बैठक रविवार को संपन्न हुई। जिसमें हरेली रैली भिलाई का प्रचार-प्रसार किया गया तथा बेमेतरा जिला में बहुत जल्द ही विशाल आयोजन करने हेतु चर्चा किया गया। साथ ही नए सदस्यों को पदभार दीया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के नए पदाधिकारी के रूप में लुकेश्वर साहू बेमेतरा जिला अध्यक्ष, अनुज यदु बीजाभाठ ग्रामीण अध्यक्ष, प्रहलाद साहू बीजाभाठ ग्रामीण उपाध्यक्ष, हितेश पाटिल सुरहोली ग्रामीण अध्यक्ष, किशोर साहू नवागांव ग्रामीण अध्यक्ष नियुक्त किए गया। तो वहीं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के नए पदाधिकारी के रूप में
बेरला ब्लॉक से धनंजय निषाद गब्दा युवा अध्यक्ष, भूषण प्रताप निषाद बेरला ब्लॉक युवा उपाध्यक्ष, नंदू निषाद बेमेतरा जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए इस अवसर पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सदस्य काफ़ी संख्या में मौजूद रहे।




