विविध

*प्रयास विद्यालय में चयन सकुल केन्द्र आनंदगांव के बच्चों ने किया नाम रोशन*

 

बेरला:- विकासखण्ड बेरला के अंतर्गत आने वाले शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तेलगा व संकुल केंद्र आनंदगांव लोकेश्वर कुमार साहू की चयन इस वर्ष (2024-26 प्रयास्त विद्यालय में चयन होने से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहोल है। लगातार तीसरे बर्ष संकुल केन्द्र आनंदगाँव से इस प्रयास विद्यालय के लिए चयन होना गौरव का विषय है। संकुल समन्वयक किशोर सिन्हा ने जानकारी दी है कि प्रथम बर्ष 2022-23 में भावेश यदु शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तेलगा से वर्ष (2023-24) में सतीष गायकवाड शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला आनंदगाँव से और पुनः तृतीय वर्ष (2024-25) में लोकेश्वर साहू शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला आनंदगाँव से चयन हुआ है। बच्चों के पालकों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि यह सब शिक्षकों के समन्वित प्रयास एव संकुल समन्यवक के सतत् मार्ग दर्शन से संभव हुआ है। प्रथम वर्ष चयनित छात्र भावेश ने इस वर्ष कक्षा 10वीं में 97% अंक हासिल कर अपने शाला को गौरवान्वित किया है। साथ ही विद्यालयों में बच्चों का चयन निरन्तर होता रहे है इसके प्रेरणास्रोत बने है। वही क्षेत्र वासियों ने इन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अधिक से अधिक बच्चों की ऐसे विद्यालय में अध्ययन हेतु चयनित होते रहने के लिए अपनी आशा प्रकट की है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button