विविध

*भिलौरी में सर्व सम्मति से निर्विरोध अजय कुमार साहू उपसरपंच बने*

 

बेरला:- जनपद पंचायत बेरला के ग्राम पंचायत भिलौरी में दिनांक 08 मार्च 2025 को उपसरपंच निर्वाचन का आयोजन हुआ। जहां पर गांव के सभी नवनिर्वाचित सरपंच व पंचों की सहमति से सर्व सहमति से अजय कुमार साहू को निर्विरोध उपसरपंच निर्वाचित किया गया। इस दौरान पीठासीन अधिकारी टिकेंद्र कुमार साहू व्याख्याता एलबी शासकीय हाइ स्कूल भिलौरी द्वारा प्रमाण पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत भिलौरी के सचिव लेखन राम साहू प्राधिकृत अधिकारी द्वारा उप सरंपच निर्वाचन की प्रक्रिया प्रातः 11 बजे से प्रारंभ किया गया। जिसके बाद ग्राम पंचायत भिलौरी के सरपंच व पंचों ने बधाई व शुभकामनाएं दिया गया। साथ ही गुलाल से तिलक लगाकर समर्थकों ने जय घोष लगाए।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button