विविध

*छत्तीसगढ़ी लोकपर्व भोजली का धौराभाठा में हर्षोल्लास के साथ आयोजन*

 

बेरला,धौराभाठा:- छत्तीसगढ़ का पारंपरिक लोकपर्व भोजली इस वर्ष ग्राम धौराभाठा में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। गांव की बहनों और युवतियों ने इस अवसर पर भोजली गीत गाते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया। उन्होंने समाज की खुशहाली, सुख-समृद्धि और अपने भाइयों की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की।

इस वर्ष के आयोजन में महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भोजली विसर्जन का कार्यक्रम भी उत्साहपूर्ण रहा। पूरे आयोजन के दौरान, गांव में आपसी भाईचारा, एकता और छत्तीसगढ़ी संस्कृति की समृद्ध विरासत देखने को मिली।

उपसरपंच किशन साहू ने भोजली पर्व के महत्व पर बात करते हुए कहा, “भोजली हमारी संस्कृति और पहचान है। हम इसे गांव की खुशहाली, समाज और किसानों की उन्नति की कामना के साथ मनाते हैं। ग्राम पंचायत धौराभाठा अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने और गांव के विकास के लिए लगातार काम कर रही है।”

इस खास मौके पर, जिला पंचायत अध्यक्ष बेमेतरा श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी और सरपंच श्रीमती लक्ष्मी साहू ने विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की।

इस सफल आयोजन का श्रेय गांव की बहनों वशानी, इशिका, चाँदनी, पूजा, योगिता, ललिता, सोनी, केशरी, जागृति को जाता है, जिन्होंने इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी संभाली। इसके अलावा, सारदा प्रसाद, सतानंद, लेखराम, संतोष, चन्दन, शुभम आर्यन, ताराचंद साहू सहित कई अन्य ग्रामवासियों ने भी इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button