विविध

*कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल से माँगा सामूहिक इच्छा मृत्यु की मांग, एक महीने से बैठे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कोई सुध नही*

 

बेमेतरा:- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम ने नियमितीकरण, ग्रेड-पे, पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना, 27% लंबित वेतन वृद्धि सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों का आंदोलन को 31वें दिन भी जारी रहा। जिले के लगभग 400 एनएचएम कर्मचारी रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचे और महामहिम राज्यपाल रमेन डेका के नाम सामूहिक इच्छा मृत्यु संबंधी ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर प्रीतम चौहान एवं राजाराम लहरे को सौंपा।

 

*कर्मचारियों का आक्रोश*

 

संघ के जिलाध्यक्ष पूरन दास ने कहा कि शासन द्वारा कर्मचारियों को बर्खास्तगी की चेतावनी एवं नौकरी से निकालने के पत्र जारी किए गए है लेकिन अब तक किसी ने भी काम पर वापसी नहीं की। उन्होंने कहा कि 20 वर्षों से हम बिना नियमितीकरण, संविलियन, ग्रेड-पे और सामाजिक सुरक्षा के कार्य कर रहे है। कोरोना काल में हमने अपनी जान जोखिम में डालकर सेवाएँ दीं, लेकिन आज जब हम अपने अधिकार की मांग कर रहे हैं तो शासन हमें दबाने का प्रयास कर रहा है।

 

*आगे की रणनीति*

 

कर्मचारियों ने बताया कि कल बेमेतरा के 400 सहित प्रदेशभर के 16,000 से अधिक एनएचएम कर्मचारी आक्रोश में जेल भरो आंदोलन करेंगे। यदि सरकार शीघ्र लिखित निर्णय नहीं लेती है तो आंदोलन और उग्र होगा।जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन की होगी।

 

*सरकार से सवाल*

 

कर्मचारियों ने कहा कि मध्यप्रदेश और मणिपुर में नियमितीकरण, संविलियन और ग्रेड पे सहित कई सुविधाएँ पहले ही दी जा चुकी है। फिर छत्तीसगढ़ में यह अधिकार क्यों नहीं दिया जा रहा? उन्होंने भाजपा सरकार को स्मरण कराया कि “मोदी की गारंटी” और घोषणा पत्र में 100 दिनों के भीतर समस्या समाधान का वादा किया गया था, लेकिन सरकार बने 20 माह से अधिक हो चुके हैं और अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है।

 

*जनता से अपील*

संघ के जिला प्रवक्ता बृजेश दुबे ने स्वास्थ्य सेवाओं में आ रही असुविधा के लिए आम जनता से खेद व्यक्त किया। जब तक नियमितीकरण, संविलियन, ग्रेड-पे सहित 10 मांगो में लिखित आदेश नहीं आ जाता आंदोलन जारी रहेंगा। इस धरना प्रदर्शन में उपस्थित डॉ. अभिषेक यादव, सुमित मिश्रा, तृप्ति दुबे, डोमन यादव, भारतीय यादव, कुसुम पटेल, जितेंद्र लहरे, दामनी पटेल, हेमलता कुर्रे, संध्या साहू, सुशीला साहू, रुखमी यादव, मनीष शर्मा, धनेश्वर साहू, दिनेश गंगबेर, देवेन्द्र जयसवाल, अमर वर्मा, राजकमल ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में एनएचएम कर्मचारी मौजूद रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button