विविध

*जिला अस्पताल मे मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस*

 

बेमेतरा:- कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला रेडक्रास सोसायटी बेमेतरा रणबीर शर्मा, सचिव मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस आर चुरेन्द के मार्गदर्शन मे जिला अस्पताल बेमेतरा मे विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ चुरेन्द्र ने रेडक्रॉस के उद्देश्य की जानकारी दी और निस्वार्थ मानव सेवा के लिए जागरूक किया। जिला संगठक रेडक्रॉस उपेंद्र सेंगर ने बताया कि विश्व रेडक्रास दिवस प्रत्येक वर्ष 8 मई को अन्तर्राष्ट्रीय संगठन के संस्थापक सर हेनरी ड्युनाट के जन्मदिवस के अवसर पर 8 मई को मनाया जाता है, संगठन का मुख्य उद्देश्य मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वैच्छिक सेवा, सार्व भौमिकता और एकता है। आपदाओ मे राहत प्रदान कर मानवीय सहायता करना ही रेडक्रॉस का उद्देश्य रहता है। इस अवसर पर जिला संगठन रेडक्रास सोसायटी एसटीआई परामर्शदाता के साथ जिला चिकित्सालय के डॉक्टर, पैरामेडिकल, नार्शिग चतुर्थ श्रेणी स्टाफ मरीजों के परिजन उपस्थित रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button