विविध

*यातायात सड़क सुरक्षा अंतर्गत स्कूल बसों की चेकिंग एवं चालक-परिचालक का स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण 4 फरवरी को*

 

 

बेमेतरा: – यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सुप्रीम कोर्ट रोड़ सेफ्टी कमेटी के दिशा निर्देशानुसार स्कूली छात्र/छात्राओं की सुरक्षा एवं सुरक्षित परिवहन हेतु परिवहन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के माध्यम से स्कूल बसों का निर्धारित मापदण्ड के अनुसार स्कूल बस चेकिंग एवं चालक-परिचालक का स्वास्थ्य/नेत्र परीक्षण 04 फ़रवरी 2024 को प्रातः 09ः00 बजे जिला परिवहन कार्यालय बेमेतरा (उपजेल के पास, एन.एच. 30 गुनरबोड़) में किया जायेगा।

इसी क्रम में कलेक्टर रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन में स्कूल बस चेकिंग एवं चालक-परिचालक का स्वास्थ्य/नेत्र परीक्षण हेतु जिले के समस्त स्कूल संचालकों (सरकारी/निजी) को उक्त स्थान एवं समय में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button