विविध

*धर्म नगरी देवकर में 51 फीट ऊंचा स्तंभ धर्म ध्वज के लिए की गई तैयारी*

देवकर:- धर्मनगरी देवकर में दुर्ग-बेमेतरा स्टेट हाइवे के समीप स्थित हनुमान मंदिर परिसर में सर्व हिन्दू समाज एवं रामभक्तों द्वारा करीब 51 फीट ऊंचा धर्म ध्वज का स्तम्भ तैयार कर विधि-विधान से पूजा अर्चना कर सावधानीपूर्वक खड़ा किया गया।जिसमें आगामी 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर स्तम्भ पर भगवा ध्वज लगाया जाएगा। इस अवसर पर कल हनुमान मंदिर प्रांगण में सर्व हिंदू समाज के लोगों की दिनभर भारी हुजूम रही। वही भक्तगणों द्वारा मन्दिर प्रांगण में सेवा जसगीत का भी आयोजन किया गया। जिसमे नगरवासियों की काफी सहभागिता रही।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button