विविध
*ग्राम पंचायत चिचोली में गुरु घासीदास का जयंती मनाया गया*

नांदघाट :- ग्राम पंचायत चिचोली में 31 दिसंबर को संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शाम 5 बजे ध्वजारोहण, 6 बजे पंथी नृत्य चिचोली पंथी पार्टी, हिरीं बालिका पंथी पार्टी, लखुवाडीह सतनाम संदेश पंथी पार्टी, जुनवानी बालिका पंथी पार्टी द्वारा प्रस्तुति दी गई जिसका ग्रामीणो ने भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर लैनू, खूबीराम, इतवारी बंजारे, विनोद कुमार, अनोज कुमार, भूपेंद्र, घनाराम सुषमा घृतलहरे,दीनदयाल, शिवकुमार, राजेंद्र, अनिल, शिवकुमार, सतनामी समाज एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।



