छत्तीसगढ़
ग्राम बिजली में 5 मई को होगा जनसमस्या निवारण शिविर

ग्राम बिजली में 5 मई को होगा जनसमस्या निवारण शिविर 

नारायणपुर, 24 अप्रैल 2023- ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई एवं निराकरण हेतु ग्राम बिजली में (विकासखण्ड नारायणपुर) 5 मई 2023 शुक्रवार को प्रातः 10.00 बजे से जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित की जायेगी। उक्त शिविर में जिले के समस्त विभागीय अधिकारी तथा संबंधित कर्मचारी उपस्थित होकर आम जनता की समस्याओं का निराकरण करेंगे। इस शिविर में उपस्थित होने हेतु सभी विभाग प्रमुख एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है।




