कबीरधाम विशेष

रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त

रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त

कवर्धा, 27 मार्च 2023। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेश के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने पंचायत उप निर्वाचन 2023 के लिए एक जनवरी 2023 के आधार पर फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार करने के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कवर्धा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बोड़ला एवं अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। इसी प्रकार तहसीलदार कवर्धा, तहसीलदार सहसपुर लोहारा, तहसीलदार बोड़ला और तहसीलदार पंडरिया को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के अधिकार क्षेत्र संबंधित जनपद पंचायत क्षेत्र एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के अधिकार क्षेत्र संबंधित जनपद पंचायत के रिक्त पद के लिए निर्धारित है। जनपद पंचायत कवर्धा, सहसपुर लोहारा, बोड़ला और जनपद पंचायत पंडरिया क्षेत्र के लिए कलेक्टर/अपर कलेक्टर अपील प्राधिकारी है।

Sunil Namdeo

Related Articles

Back to top button