कबीरधाम विशेष

निरीक्षण के दौरान कुल 7 सिलिंडर जप्ती की कार्यवाही की गई

खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न होटल ढाबों का किया आकस्मिक निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान कुल 7 सिलिंडर जप्ती की कार्यवाही की गई

कवर्धा, 05 मार्च 2023। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश में खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा नगर के विभिन्न होटल ढाबों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिला खाद्य अधिकारी श्री अरूण मेश्राम ने बताया कि निरीक्षण दौरान घरेलू एलपीजी का व्यवसायिक प्रयोग करते पाए जाने के कारण द्रवित पेट्रोलियम प्रदाय वितरण विनियमन आदेश के उल्लंघन के तहत कुल 7 सिलिंडर जप्ती की कार्यवाही की गई।जिसमे देवांगन भोजनालय में 1 , ठाकुर ढाबा में 1, गौसिया बिरयानी में 3 तथा ब्लू जय फास्ट फूड में 2 सिलिंडर शामिल है। उन्होंने बताया कि उक्त के विरुद्ध आगामी कार्यवाही के लिए प्रतिवेदित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में भी लगातार संबंधित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही में खाद्य निरीक्षक श्री अमित द्विवेदी, हिमांशु केसरवानी, खेमराम, सुश्री निधि वर्मा एवं अनामिका ठाकुर शामिल रहे।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button