भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया में टक्कर, थोड़ी देर में होगा टॉस

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया की टीम भी जीत की पटरी पर लौटने की फिराक में है. ऑस्ट्रेलिया को हाल में इंग्लैंड ने उसी के घर में टी20 सीरीज में 2-0 से पराजित किया था. एरॉन फिंच की कप्तानी वाली कंगारू टीम अपने घर में खेल रही है.
लय हासिल करने उतरेंगे मोहम्मद शमी
टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस मुकाबले के जरिए अपनी लय को हासिल करने के इरादे से मैदान में उतर सकते हैं. शमी एक साल के लंबे अंतराल के बाद टी20 में भारत की तरफ से खेलने उतरेंगे. आखिरी बार इस फॉर्मेट में वह नवंबर 2021 में नामीबिया के खिलाफ टी20 विश्व कप में ही खेलने उतरे थे. 2022 में वह एक भी टी20 में भारत के लिए खेलने नहीं उतरेभारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल.ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
डेविड वार्नर, एरॉफ फिंच, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड, मिचेल स्टार्क, एडम जांपा, नाथन एलिस और जोश हेजलवुड.



