विविध

*●धमधा में निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुआ लोहे की 700 रिंग, प्रार्थी ठेकेदार की रिपोर्ट पर जांच में लगी पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर आरोपियों को पकड़कर केस सुलझाया,धमधा पुलिस की त्वरित कार्यवाही की सराहना●*

 

 

*दुर्ग/धमधा:-* थाना धमधा मुख्यालय में विगत दिनों हुई एक चोरी के मामले में जांच में लगी थाना प्रभारी पीडी चन्द्रा के कप्तानी में स्थानीय पुलिस की टीम को वारदात के 24 घण्टे के अंदर ही अहम सफलता हाथ लगी है। जिसमे नगर के गुजरे स्टेट हाइवे पर स्थानीय निवासी ललित जैन के एक निर्माणाधीन मकान से करीब 700 नग लोहे की रिंग(अनुमानित कीमत-7000रुपये) की चोरी अज्ञात चोरों ने बीते 22 सितम्बर से 23 सितम्बर के बीच की थी। जिसपर धमधा निवासी 40 वर्षीय प्रार्थी बिल्डिंग ठेकेदार मोहम्मद साजिद पिता इसराइल मोहम्मद द्वारा थाने में बीएनएस की धारा 303(2) व 112 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई थी। वही प्रकरण पंजीबद्ध होते ही धमधा पुलिस की टीम दुर्ग एसपी-जितेंद्र शुक्ला के दिशानिर्देश, आरएसपी- वेदव्रत सिरमौर एवं धमधा एसडीओपी- संजय पुंढीर के मार्गदर्शन एवं धमधा थाना प्रभारी निरीक्षक-पीडी चन्द्रा के अगुवाई में खोजबीन एवं जांच-पड़ताल में दो संदिग्ध व्यक्ति के रूप में ग्राम पथरिया निवासी गोपी गोड़ एवं ढाबा अंजोरा निवासी रमेश मरकाम को पकड़कर गहनता स पूछताछ करने पर उक्त स्थान से लोहे की रिंग चोरी की बात कबूल की। जिस पर धमधा पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के कब्जे से लोहे के रिंग सहित अन्य चोरी के सामानों की बरामदगी कर ली गई है एवं आरोपियों को विधिवत न्यायायिक रिमांड में भेजा गया है। वही इस त्वरित जांच कार्यवाही से धमधा पुलिस की सक्रियता की खूब सराहना हो रही है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button