राशिफल

कवर्धा संदेश के ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्री श्री श्री मनोज शुक्ला से जानिए अपना भविष्यफल और दिनभर के लग्न

मेष- सूर्य अष्टम व चन्द्रमा तृतीय गोचर में हैं। आज मङ्गल व बुध जाँब में प्रगति से सकता है। यात्रा के लिए अनुकूल समय है। रूका कार्य बनेगा।पीला व हरा रंग शुभ है।तिल का दान करें। शमी का पेड़ लगाएं। लव लाइफ आनन्ददायक रहेगी।

वृष- गुरु के अपनी राशि मीन यानी एकादश व चन्द्रमा के द्वितीय गोचर की अनुकूलता के कारण जाँब में प्रगति के संकेत हैं लेकिन अपने दायित्व के प्रति लापरवाही से बचें। नीला व हरा रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।तिल का दान करें। शिव मन्दिर में बेल का पेड़ लगाएं।

मिथुन-बिजनेस में संघर्ष संभावित है।राशि स्वामी बुध व इस राशि में चन्द्रमा का गोचर कई बड़े लाभ दे सकता है।हरा व आसमानी रंग शुभ है।धन प्राप्ति की सम्भावना रह सकती है। किसी निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं। उड़द का दान करें।

कर्क- चंद्रमा इस राशि से द्वादश बहुत ही शुभ है।गुरु नवम यानी भाग्यभाव में हैं।शिव मंदिर के परिसर में पीपल का पेड़ लगाएं। स्वास्थ्य सुख में प्रगति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी।नारंगी व पीला रंग शुभ है।

सिंह-बिजनेस में संघर्ष है लेकिन नवीन प्रोजेक्ट की तरफ प्रेरित होंगे।वाहन क्रय की योजना बनेगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है।स्वास्थ्य पर ध्यान दें। युवा लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। हनुमान जी की उपासना करें।

कन्या- दशम चन्द्रमा व पँचम शनि शिक्षा के लिए शुभ हैं। बहुत दिनसे रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि अब मकर गोचर करके बिजनेस व जाँब में लाभ प्रदान करेंगे।आसमानी व सफेद रंग शुभ है।गाय को केला व पालक खिलाएं।

तुला-आज बिजनेस में लाभ में रहेंगे।धन के अनायास व्यय पर नियंत्रण रखें। राशि स्वामी शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। प्रेम में यात्रा होगी।रियल स्टेट ,टीचिंग व मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए चन्द्र व गुरु गोचर शुभ है।जमीन या मकान क्रय करने की बात चलेगी। हरा व नारंगी रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाये।

वृश्चिक- शनि तृतीय व सूर्य इसी राशि में रहकर व्यवसाय को सफल करेंगे। संतान की प्रगति को लेकर उत्साह होगा।मङ्गल के द्रव्य गुड़ का दान करें।बैगनी व हरा रंग शुभ है।सूर्य के बीज मंत्र का जप करें। पिता के आशीर्वाद से सूर्य की शुभता बढ़ती है।

धनु- चन्द्रमा का मिथुन व गुरु का चतुर्थ प्रभाव शुभ है।शनि के दूसरे गोचर की अनुकूलता से राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी ।रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं।हरा व आसमानी रंग शुभ है।माता का आशीर्वाद लें।

मकर- चन्द्रमा का खष्ठम व शनि का इस राशि में गोचर आईटी व बैंकिंग जाँब के लिए शुभ है ।शनि व शुक्र राजनीति का कारक ग्रह है।राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी।गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। व्यवसाय में मंगल लाभ प्रदान कर सकते हैं।कनकधारास्तोत्र पाठ करें।हरा व बैगनी रंग शुभ है।।

कुंभ-चन्द्रमा पँचम सन्तान व शिक्षा के लिए बेहतर है। शनि द्वादश हैं। शुक्र फ़िल्म, बैंकिंग व मीडिया जाँब में सफलता देंगे ।धार्मिक यात्रा करें।शुक्र प्रेम को विस्तार देगा। व्यवसाय में नवीन कार्यों में सफल रहेंगे।यात्रा से लाभ मिल सकता है।लाल व नीला रंग शुभ है।उड़द का दान करें।
मीन- चन्द्रमा चतुर्थ तथा,सूर्य नवम रहेगा।गुरु का इस राशि में होना जाँब के लिए प्रगतिकारक है।शुक्र व बुध गोचर,न्यायिक, बैंकिंग व आईटी जाँब के जातकों को को लाभ दे सकता है। शुक्र पॉलिटीक्स में सफलता की प्राप्ति कराएगा।लाल व पीला रंग शुभ है। पीले फलों का दान करें। 
 
महराज महामाया मंदिर मनोज शुक्ला जी संपर्क नंबर +917804922620📱
Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button