विविध
*राजप्रधान सत्यभामा परगनिहा ने किया ध्वजा रोहण*

बेरला:- 15 अगस्त को 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज धमधा राज प्रधान सत्यभामा परगनिहा के द्वारा पिरदा-भिंभौरी स्थित मनवा कुर्मी भवन में राष्ट्रगान गाकर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर राजप्रधान सत्यभामा परागनिहा द्वारा वीर अमर शहीद बलिदानियों को याद करते हुए कुर्मी समाज सहित क्षेत्र के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी। उक्त कार्यक्रम में सचिव नारायण वर्मा चंदन, पूर्व युवा अध्यक्ष चन्द़हास वर्मा, संरक्षक दुर्गा प्रसाद टिकरिहा, पूर्व उपराजप्रधान शिवा चन्द्रवंशी, यशवंत परगनिहा, सुर्यकांत परगनिहा, टिकेन्द़ परगनिहा, सुषमा वर्मा, त्रिलोचना टिकरिहा, कौशल परगनिहा आदि मौजूद रहे।




