कबीरधाम विशेष

सुशासन तिहार के अंतर्गत आज आवेदन लेने के अंतिम दिन कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा और जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू बोड़ला विकासखंड के ग्राम खैरबनाकला

 

कवर्धा। सुशासन तिहार के अंतर्गत आज आवेदन लेने के अंतिम दिन कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा और जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू बोड़ला विकासखंड के ग्राम खैरबनाकला में पहुंचकर स्वयं ग्रामवासियों से आवेदन लिए। उन्होंने जमीन पर बैठकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान ग्रामवासियों से चर्चा कर उनकी शिकायत, समस्या और मांगों को सुनकर आवेदन लिया। उन्होंने सुशासन तिहार की अवधारणा, उद्देश्य एवं गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया।
कलेक्टर श्री वर्मा ने ग्रामीणों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने ज्यादातर आदेवन जॉब कार्ड, पीएम आवास और राजस्व से सम्बन्धित आवदेन किए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओं श्री अजय कुमार त्रिपाठी, अपर कलेक्टर मुकेश रावते, बोड़ला एसडीएम सुश्री रूचि शार्दुल, तहसीलदार, जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button